HomeCrimeहिमाचल में फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाला आरोपी...

हिमाचल में फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातों को दिया अंजाम

बीबीएन : फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालकों से लूटपाट के मामले में बद्दी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतेह सिंह (29) निवासी गांव व डाकघर राणी माजरा, तहसील माजरी, थाना मुल्लांपुर, जिला मोहाली (पंजाब) के तौर पर हुई है.

जानकारी के अनुसार बद्दी पुलिस को फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालकों से लूटपाट की शिकायतें मिल रही थी. 10 अप्रैल को थाना बद्दी में शिकायतकर्ता धर्मवीर पुत्र ख्याली राम निवासी गांव न्यागल डाकघर शेरपुरा, तहसील बादरा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) से शिकायत मिली थी कि 8 अप्रैल को जब वह अपने ट्रक HR61C-4834 को Havells कंपनी यूनिट-II ठाणा गांव के गेट के पास खड़ी करके गाड़ी में ही सोया था, तभी अचानक दो व्यक्तियों ने पुलिस की वर्दी में आकर उसे जगाया और ट्रक से नीचे उतार कर धक्का मुक्की कर जबरदस्ती अपनी गाडी में बिठा लिया.

ये भी पढ़ें:  पेंशन में देरी और बकाया भुगतान न होने से भड़के ये सेवानिवृत्त कर्मचारी, बोले- कैसे करें गुजारा

इसके बाद उसका मोबाइल और 10,000 रुपये की नकदी भी छीन ली. यही नहीं 30,500 की राशि उसके अकाउंट से ट्रांसफर कर ली. इस पर बद्दी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया.

इसके साथ साथ 13 अप्रैल को पुलिस थाना बद्दी में शिकायतकर्ता महादेव गुर्जर पुत्र नारायणजी गांव दोल्तपुरा, डाकघर रायला, तहसील बनेड़ा, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) से शिकायत मिली कि 12 अप्रैल को जब यह अपने ट्रक MH04GF-7601 को गोदरेज कंपनी ठाणा गांव के पास था, तभी दो लोगों ने खुद को पुलिस वाला बतलाकर उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया और इसके एटीएम से 40,000 रुपये निकाल लिए. यही नहीं इसकी जेब से 2,200 नकदी भी छीन ली. ये केस भी बद्दी में दर्ज हुआ.

ये भी पढ़ें:  अंधेरे की आड़ में दिया जा रहा था अवैध खनन को अंजाम, पहुंच गई पुलिस, 3 गिरफ्तार

इन मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि दोनों आरोपियों ने पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति से काठा यूएसवी कंपनी के पास 11,000 नकदी छीनी और झाड़माजरी के पास से एक अन्य व्यक्ति से 5,000 रुपये अकाउंट से ट्रांसफर किए थे.

मामलों की गंभीरता को देखते हुए बद्दी पुलिस ने तीन अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया. पुलिस ने तकनीकी जांच और अपनी कुशलता से एक आरोपी फतेह सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है. जांच के दौरान पाया गया कि आरोपियों ने इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए HP12 की नंबर प्लेट को चोरी करके प्रयोग किया था.

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 216 ग्राम चरस के साथ नाहन का युवक गिरफ्तार, डिटेक्शन सेल की कार्रवाई

वारदात को अंजाम देते समय आरोपी अपने मोबाइल में यूट्यूब पर मोटोरोला वायरलैस पुलिस रेडियो की वीडियो चलाकर पीड़ितों को धोखे में डालते थे. इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है और आगामी कार्रवाई जारी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More