HomeHimachalMandiमंडी में नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए...

मंडी में नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मंडी अपूर्व देवगन द्वारा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के तहत जिला मंडी की विभिन्न पंचायत समितियों के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।

मंडी : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मंडी अपूर्व देवगन द्वारा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के तहत जिला मंडी की विभिन्न पंचायत समितियों के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।

आदेशों के अनुसार संबंधित उपमंडल अधिकारियों (नागरिक) को विभिन्न पंचायत समितियों के लिए शपथ एवं निष्ठा ग्रहण समारोह संपन्न करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायत समिति सदर के लिए उपमंडल अधिकारी (ना.) सदर मंडी, पंचायत समिति सुंदरनगर एवं निहरी के लिए उपमंडल अधिकारी (ना.) सुंदरनगर, पंचायत समिति बल्ह एवं धनोटू के लिए उपमंडल अधिकारी (ना.) बल्ह, पंचायत समिति करसोग एवं चुराग के लिए उपमंडल अधिकारी (ना.) करसोग को नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में वन विभाग का रेस्ट हाउस जलकर राख, बड़ा सवाल- कहीं फॉरेस्ट गार्ड को जिंदा जलाने की साजिश तो नहीं?

इसी प्रकार पंचायत समिति सराज के लिए उपमंडल अधिकारी (ना.) थुनाग, पंचायत समिति गोहर के लिए उपमंडल अधिकारी (ना.) गोहर, पंचायत समिति चौंतड़ा के लिए उपमंडल अधिकारी (ना.) जोगिंद्रनगर, पंचायत समिति द्रंग के लिए उपमंडल अधिकारी (ना.) पधर, पंचायत समिति धर्मपुर के लिए उपमंडल अधिकारी (ना.) धर्मपुर, पंचायत समिति गोपालपुर के लिए उपमंडल अधिकारी (ना.) सरकाघाट और पंचायत समिति बालीचौकी के लिए उपमंडल अधिकारी (ना.) बालीचौकी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित प्रावधानों के अनुसार शपथ ग्रहण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की: अनुराग ठाकुर

Latest Articles

Explore More