HomeCrimeबड़ी कार्रवाई : 3.636 किलो चूरापोस्त और 118 ग्राम अफीम के साथ...

बड़ी कार्रवाई : 3.636 किलो चूरापोस्त और 118 ग्राम अफीम के साथ दबोचा ये ट्रक ड्राइवर

बीबीएन : नशा तस्करों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार को बद्दी पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर को 3.636 किलोग्राम चूरापोस्त और 118 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार बद्दी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई. पुलिस थाना बद्दी की टीम ने ट्रक यूनियन बद्दी में ट्रक नंबर (HP12H-7274) के ड्राइवर कुलदीप सिंह (33) गांव खुदानगर, डाकघर व तहसील मिल्क, जिला रामपुर (उप्र) के कब्जे से नशे की इस बड़ी खेप बरामद कर नियमानुसार मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें:  सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक 15 फरवरी तक करवाएं ई-केवाईसी, वरना स्थाई तौर पर बंद हो जाएगी पेंशन

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच चल रही है. उन्होंने आम जनता से भी अपील कि वे अवैध मादक पदार्थ/नशीली दवाइयां और इस तरह की अवैध गतिविधियों के बारे में पुलिस के साथ जानकारी साझा करें. ताकि इस बुराई को समाज से मिटाया जा सके.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More