HomeHimachalSolanHRTC की बस में बैठी ये बुजुर्ग महिला भूली अपना गंतव्य तो...

HRTC की बस में बैठी ये बुजुर्ग महिला भूली अपना गंतव्य तो परिचालक ने किया पुलिस के सुपुर्द, फिर खाकी ने अपनों से ऐसे मिलवाया

बीबीएन : बद्दी पुलिस का एक बार फिर लापता को अपनों से मिलवाने में मानवीय चेहरा सामने आया है. इस बार महिला की मदद के लिए HRTC का परिचालक फरिश्ता बना. जिसे बाद में खाकी ने अपनों से मिलवाने में सहायता की.

दरअसल, 70 साल की वृद्ध महिला तुलसी देवी पत्नी रामलोक निवासी गांव रिया गलोट, डाकघर गलोट, तहसील नालागढ़, जिला सोलन अपना गंतव्य भूल गई थी, जिसे बस के परिचालक ने पुलिस जिला बद्दी के पुलिस थाना नालागढ़ की पुलिस चौकी जोघों तक पहुंचाया.

परिचालक के अनुसार उक्त महिला नालागढ़ से बस में सवार हुई थीं, लेकिन यात्रा के दौरान वह अपने गंतव्य और मूल निवास स्थान को याद नहीं कर पा रही थीं. महिला की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बस परिचालक ने उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के सुपुर्द किया.

ये भी पढ़ें:  ड्रग फ्री हिमाचल का संदेश लेकर दौड़े मैराथन रनर अभय रैना, सुबह 4 बजे शुरू की रन फॉर लाइफ

पुलिस थाना नालागढ़ की पुलिस चौकी जोघों की टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए उक्त महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रयास किए. लिहाजा, जांच के दौरान पुलिस को ज्ञात हुआ कि तुलसी देवी पिछले कल से अपने घर से लापता थीं. बुजुर्ग महिला के पौत्र की ओर से उनकी पुष्टि और उचित सत्यापन के उपरांत पुलिस ने महिला को सकुशल उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया.

पुलिस के इस मानवीय चेहरे और पुलिस चौकी जोघों की टीम की ओर से दिखाई गई तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना की हर जगह प्रशंसा की जा रही है.

ये भी पढ़ें:  पेपर लीक और व्यवस्थागत भ्रष्टाचार के खिलाफ हिमाचल में उबाल; सोलन में पूर्व IAS और प्रोफेसरों ने की भूख हड़ताल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More