HomeHimachalSolanचिट्टा सप्लाई नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 4 दिन के...

चिट्टा सप्लाई नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

जिला पुलिस सोलन ने एनडीपीएस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के फिरोजपुर से पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

सोलन : जिला पुलिस सोलन ने एनडीपीएस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के फिरोजपुर से पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।

यह मामला थाना अर्की में 19 जनवरी 2026 को दर्ज केस से जुड़ा है। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस टीम ने जग्हाना–नालागढ़ रोड पर एक टैक्सी को रोककर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी क्रमशः 35, 30 और 43 आयु के थे और तहसील अर्की के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। इनके कब्जे से 7.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई थी और वाहन भी जब्त किया गया था।

ये भी पढ़ें:  माजरा प्रकरण : यूथ कांग्रेस ने फूंका नेता प्रतिपक्ष का पुतला, SDM-DSP किए सम्मानित

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पंजाब के मोहाली से दो और सप्लायरों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मोहाली जिले के निवासी हैं और इनके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिससे कुल बरामदगी 17.51 ग्राम हो गई।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा के अनुसार ताजा जांच में बैंक लेनदेन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से बड़े ड्रग नेटवर्क के संकेत मिले। इसके बाद पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के जरिए मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई और उसे फिरोजपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  800 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ पुलिस ने धरे 3 युवक, उम्र महज 19, 20 और 21 साल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More