HomeHimachalहिमाचल में 11 माह की मासूम सहित एक घर से उठीं 4...

हिमाचल में 11 माह की मासूम सहित एक घर से उठीं 4 अर्थियां, दो बेटियों के सिर से उठ गया मां-बाप का साया

दिल दहला देने वाले इस हादसे से समूचे इलाके में शोक की लहर है। हादसे में मारे गए इन लोगों के अंतिम संस्कार के दौरान हर कोई भावुक था। हर किसी की आंखें नम थीं।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में हुए दर्दनाक कार हादसे में बरात से लौट रहे दूल्हे के भाई-भाभी और 11 माह की भतीजी समेत मृतक 5 लोगों का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे में एक ही घर से चार अर्थियां उठीं और एक ही श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दिल दहला देने वाले इस हादसे से समूचे इलाके में शोक की लहर है। हादसे में मारे गए इन लोगों के अंतिम संस्कार के दौरान हर कोई भावुक था। हर किसी की आंखें नम थीं।

नगालनी के श्मशान घाट पर मृतक दूनीचंद, कांता देवी और उनकी दूधमुंही बच्ची किंजल और नेपाल निवासी मीना देवी को दूल्हे शेर सिंह ने चारों चिताओं को मुखाग्नि दी। जबकि हादसे में पांचवें मृतक डाहलू राम निवासी नौण का उनके पैतृक गांव के स्थानीय श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें:  केरल में 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में पहुंचे सीएम सुक्खू, बोले ये भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक

ये हादसा परिवार वालों को ताउम्र न भूलने वाला जख्म दे गया है, जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है। पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति देने और सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। इलाके के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता दिखाई है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

बता दें कि गत दिन सेगली से भाटकीधार गई बरात से कार लेकर लौट रहे दूल्हे के बड़े भाई दूनीचंद समेत उसकी पत्नी, उनकी दुधमुही बच्ची समेत पांच लोगों की हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में दो बेटियों के सिर से उनके मां बाप का साया उठ गया।

ये भी पढ़ें:  सुपरवाइजर और सुरक्षा गार्ड के 70 पदों के लिए यहां 5 फरवरी को होंगे साक्षात्कार, 23 हजार तक मिलेगी सैलरी

उधर, एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि मौका पर दी गई। अन्य राहत राशि नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More