HomeHimachalयुवक की अंतिम यात्रा में शामिल हुई उसकी बाइक, फिर चिता के...

युवक की अंतिम यात्रा में शामिल हुई उसकी बाइक, फिर चिता के सामने रखकर किया अंतिम संस्कार

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में शुक्रवार को 24 साल के एक युवक की ऐसी अंतिम विदाई हुई कि देखने वालों की आंखें भी नम हो गईं। सोशल मीडिया पर भी इसकी खासी चर्चा है तो जिसे भी इस विदाई का पता चला, एक क्षण वह भी भावुक हो उठा।

किसी को भी भावुक करने वाले ये पल एक युवक और उसकी बाइक से जुड़े हैं। बाइक चलाने वाला ये युवक अब इस दुनिया में नहीं है।

बाइक के प्रति ये जुड़ाव युवक की अंतिम यात्रा में दिखा। इस युवक को अपनी बाइक से इतना अधिक लगाव था कि उसकी अंतिम यात्रा में भी उसे शामिल किया गया। सिरमौर में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी व्यक्ति की अंतिम यात्रा में उसकी गाड़ी को भी साथ लिया गया।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सीएम ने की हिमाचल के हितों की पैरवी

शुक्रवार को गिरि नदी के तट पर 24 साल के युवक के अंतिम संस्कार के दौरान उसकी बाइक को चिता के सामने रखा गया। अपने साथी के अंतिम संस्कार में उसे श्रद्धांजलि देने उसके कई दोस्त भी बाइक लेकर पहुंचे थे। गिरि नदी के किनारे युवक के अंतिम संस्कार में ये मार्मिक दृश्य देखकर सभी की आंखें भर आईं।

बता दें कि श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के उंगर कांडो के युवक करण शर्मा की गत वीरवार को ददाहू में करंट लगने से मौत हो गई थी, जिसका शुक्रवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया। करण ददाहू में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था, जहां बाथरूम में उसे अचानक करंट लगा और मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में तेजधार हथियार से गला रेतकर महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

छोटी उम्र में संसार को अलविदा कहने वाले करण को अपनी बाइक से बेहद लगाव था। युवक को बाइक राइडर के नाम से भी लोग जानते थे। आज ये बाइक देख युवक के प्रियजन और दोस्त इसलिए भावुक हो उठे कि इसे चलाने वाला ही अब इस दुनिया में नहीं रहा।

युवक की मौत के बाद दोस्तों ने उसकी अंतिम यात्रा में उसकी बाइक को साथ लिया और अंतिम संस्कार के दौरान चिता के सामने रखा। इस मार्मिक दृश्य से अंतिम संस्कार में पहुंचे सैंकड़ों लोगों की आंखें भर आईं। युवक की मौत से उसके परिवार और दोस्तों को भी गहरा सदमा लगा है। बताया जा रहा है कि अब युवक की बाइक को घर पर ही अमानत के तौर कर रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  शुक्र है इस फर्जी डाक्टर ने हिमाचल में नहीं की कोई सर्जरी, वरना पैदा होते MP जैसे हालात, जानिए क्या है कनेक्शन, ये भी बड़ा सवाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More