HomeHimachalकिराये के मकानों में चल रहे सरकारी कार्यालयों को धर्मशाला स्थानांतरित करने...

किराये के मकानों में चल रहे सरकारी कार्यालयों को धर्मशाला स्थानांतरित करने का आग्रह

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इससे राज्य सरकार पर वित्तीय बोझ कम करने के साथ-साथ कुछ शहरी क्षेत्रों में भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी।

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मंगलवार को कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी के नेतृत्व में धर्मशाला से आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से शिमला सहित विभिन्न स्थानों पर किराये के मकानों में चल रहे सरकारी कार्यालयों को धर्मशाला में खाली पडे़ सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने पर विचार करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार पर वित्तीय बोझ कम करने के साथ-साथ कुछ शहरी क्षेत्रों में भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  3 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More