HomeAasthaभगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर राजगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, जयघोषों...

भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर राजगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, जयघोषों से गूंजा समूचा क्षेत्र

कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय शिरगुल मंदिर के प्रागंण में हवन यज्ञ से किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज कल्याण इकाई राजगढ़ पदाधिकारियों ने भाग लिया।

राजगढ़ : अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव राजगढ़ में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसका आयोजन ब्राह्मण समाज कल्याण इकाई राजगढ़ के सौजन्य से किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय शिरगुल मंदिर के प्रागंण में हवन यज्ञ से किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज कल्याण इकाई राजगढ़ पदाधिकारियों ने भाग लिया।

तदोपंरात शिरगुल मंदिर से पारंपरिक वाद्ययंत्रों और वैदिक मंत्रों के साथ शिरगुल चौक तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर, जिप सदस्य सतीश ठाकुर सहित समाज के सभी वर्गों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान भगवान श्री परशुराम के जयघोषों से समूचा राजगढ़ गुंजायमान हो उठा।

ये भी पढ़ें:  'सिलेंडर है… पर नहीं मिलेगा!' गांवों में 45 दिन का नियम बना बड़ी मुसीबत, स्टॉक होते हुए भी जूझ रहे लोग

शिरगुल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम एक महान योद्धा थे, जिन्होंने धरा को बढ़ते पाप और आसुरी शक्तियों से मुक्त कराने के साथ धर्म की रक्षा के लिए अतुलनीय कार्य किया।

आचार्य सुभाष शर्मा ने अपने प्रवचन में भगवान श्री परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान श्री परशुराम विष्णु के छठे अवतार और जमदग्नि ऋषि व माता श्री रेणुकाजी के पुत्र हैं, जिनका जन्म वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हुआ।

भगवान श्री परशुराम ने पृथ्वी पर हो रहे पाप व अधर्म का नाश करके धर्म की रक्षा की। भगवान परशुराम चिरंजीवियों में से एक हैं, जो आज भी अजर और अमर हैं।

ये भी पढ़ें:  सोलन में सिरमौर के युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, अपने दोस्त के कमरे में इस हालत में मिला

पंडित सुनील शास्त्री और अनूप शर्मा ने बताया कि धार्मिक ग्रंथों में अक्षय तृतीय को चार स्वयं सिद्ध मुहुर्त में से एक माना जाता है, जबकि अन्य तीन स्वयं सिद्ध मुहुर्त में दीपावली, दशहरा और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा माने जाते हैं। इन चार स्वयं सिद्ध मुहुर्त में किया हुआ कोई भी कार्य शुभ माना जाता है।

ब्राह्मण समाज कल्याण इकाई राजगढ़ के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने बताया कि भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर इकाई की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

ये भी पढ़ें:  स्टेट सीनियर वूमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप में सिरमौर की ये 16 सदस्यीय टीम दिखाएगी दम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More