HomeCrimeविवाहिता ने उठाया ये खौफनाक कदम, पिता की शिकायत पर पति-सास और...

विवाहिता ने उठाया ये खौफनाक कदम, पिता की शिकायत पर पति-सास और ननद गिरफ्तार

सराहां : हिमाचल प्रदेश में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. वहीं मृतका के पिता ने इस संदर्भ में बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है. लिहाजा, शिकायत पर पुलिस ने मृतक विवाहिता के पति, सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है. मामला जिला सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद से जुड़ा है.

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 26 वर्षीय मोनिका पत्नी मदन सिंह निवासी धरोटी, तहसील पच्छाद के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मोनिका द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उसे उपचार के लिए सराहां अस्पताल ले जाया गया. हालत खराब होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया, लेकिन विवाहिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस जिले के दंपति से दिल्ली में डॉग 'अमरो' ने पकड़वाई 80 लाख की चरस

दूसरी तरफ विवाहिता के आत्महत्या मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब मृतका के पिता रणवीर सिंह निवासी गांव शेखरा बघार, डाकघर बागथन ने पुलिस थाना पच्छाद में बेटी के पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज करवाई.

शिकायत में रणवीर ने बताया कि उसने कुछ वर्षों पहले अपनी छोटी बेटी मोनिका देवी की शादी मदन सिंह निवासी धरोटी के साथ करवाई थी. पिता ने आरोप लगाया कि कीटनाशक दवा निगलने से उसकी बेटी मोनिका की मौत हो गई और इस बारे में बेटी के ससुराल की तरफ से उन्हें कोई भी सूचना नहीं दी गई. शिकायत में रणवीर ने बेटी की मौत के लिए उसकी बेटी के पति, सास और ननद को जिम्मेदार ठहराया. मृतका के पिता ने शिकायत पत्र में कई आरोप लगाए हैं.

ये भी पढ़ें:  जंगल में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने गाड़ी के साथ मौके पर दबोचा आरोपी

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मृतक विवाहिता के पिता की शिकायत ससुराल पक्ष के खिलाफ पच्छाद पुलिस थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी पति, सास और ननद को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More