HomeCrimeपांवटा साहिब में 12वीं कक्षा के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर...

पांवटा साहिब में 12वीं कक्षा के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

छात्र से ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में 17 साल के एक नाबालिग ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में 12 कक्षा का छात्र था। छात्र ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से सूचना मिली कि अदभुत शर्मा (17) पुत्र पंकज शर्मा निवासी गांव बड़गांव तहसील एवं जिला करनाल, हरियाणा को ब्रॉट डेड अस्पताल लाया गया है। लिहाजा, सूचना पर पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह क्षेत्र की महिला मंडलों को जिला परिषद से मिली सौगात, सीमा कन्याल ने वितरित की 900 कुर्सियां

पूछताछ पर पता चला कि मृतक छात्र अपने माता पिता के साथ वार्ड नंबर 6 में अक्षय डेंटल कॉलेज के समीप किराये के मकान में रह रहा था। वह गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था, जिसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ये मामला आत्महत्या का पाया जा रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  छात्रा की मौत को लेकर शोषण मुक्ति मंच ने संस्थागत भेदभाव, कथित यौन उत्पीड़न और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More