HomeAccidentहरियाणा में हादसे का शिकार हुई हिमाचल की कार, शिलाई और चंबा...

हरियाणा में हादसे का शिकार हुई हिमाचल की कार, शिलाई और चंबा के 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

हादसा हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर कालाअंब-सढ़ौरा सड़क पर पेट्रोल पंप के समीप देर रात करीब 11 बजे के आसपास पेश आया।

कालाअंब : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई की एक कार हरियाणा में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

हादसा हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर कालाअंब-सढ़ौरा सड़क पर पेट्रोल पंप के समीप देर रात करीब 11 बजे के आसपास पेश आया। जानकारी मिली है कि शिलाई की एक कार (HP85-1824) ट्राले से टकरा गई। कार में 5 युवक सवार थे। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मृतकों की पहचान शिलाई इलाके के रहने वाले अनिकेत के रूप में हुई है। जबकि चंबा जिला से ताल्लुक रखने वाले मृतक युवकों की पहचान विशाल व अतुल के रूप में हुई है। घायलों में प्रवीण और प्यार सिंह शामिल बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह की सांगना पंचायत के निचला गाता गांव पर मंडराया भूस्खलन का खतरा, लोग सहमे

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही सढ़ौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से जगाधरी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि ये युवक कालाअंब में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और किसी कार्य से रात को हरियाणा की ओर जा रहे थे।

इस बीच कार एक ट्राले से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। मौके पर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के वीडियो भी सामने आए हैं, जो किसी को भी विचलित कर सकते हैं। बहरहाल, हरियाणा की सढ़ौरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव ग्रुप-1 का आगाज आज, विधायक सोलंकी करेंगे शुभारंभ

उधर, सढ़ौरा पुलिस थाना प्रभारी ने हादसे में 3 युवकों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 2 घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More