HomeAccidentबनाह की सैर के पास कैंटर और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत,...

बनाह की सैर के पास कैंटर और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत, 2 खच्चरों की मौत, दोनों चालक घायल

जानकारी मिली है कि पिकअप खच्चर लेकर नाहन की ओर जा रही थी। जबकि कैंटर सराहां की ओर आ रहा था। जैसे ही दोनों वाहन बनाह की सैर के पास पहुंचे तो उनके बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

सराहां : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए पर वीरवार तड़के करीब 2 बजे के आसपास कैंटर और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद पिकअप सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हुए हैं। जबकि, 2 खच्चरों की मौत हो गई है। हादसा बनाह की सैर के समीप पेश आया।

घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक खच्चरों को लेकर जा रही एक पिकअप और दूसरी ओर से आ रहे कैंटर की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी मिली है कि पिकअप खच्चर लेकर नाहन की ओर जा रही थी। जबकि कैंटर सराहां की ओर आ रहा था। जैसे ही दोनों वाहन बनाह की सैर के पास पहुंचे तो उनके बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में एसआईयू की टीम ने इस युवक से पकड़ी 9.31 ग्राम स्मैक, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और घटना की सूचना पुलिस को दी। दुर्घटना में 2 खच्चरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक योगेश और पिकअप चालक शहबाज जख्मी हुए हैं। दोनों को मेडिकल कालेज नाहन पहुंचाया गया है। पच्छाद पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More