HomeHimachalSirmaurचाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर ने जागरूक किए सिरमौरी ताल स्कूल के बच्चे

चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर ने जागरूक किए सिरमौरी ताल स्कूल के बच्चे

इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

पांवटा साहिब : चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर ने वीरवार को राजकीय उच्च पाठशाला सिरमौरी ताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को हेल्पलाइन की सेवाओं, बच्चों की सुरक्षा के लिए बने कानूनों और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर राजेंद्र सिंह और करण ने स्कूली बच्चों को RTE एक्ट 2009, JJ एक्ट 2015, POCSO एक्ट 2012 जैसे कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा बच्चों को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बारे में भी समझाया।

कार्यक्रम में बच्चों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना और सुख शिक्षा योजना के बारे में भी जानकारी दी गई, जो जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चलाई जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की इंचार्ज सुनंदा किरण ने की।

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार में छड़ी यात्रा के साथ शुरू हुआ मां भंगायनी मेला, एसडीएम ने किया शुभारंभ

इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर स्कूल के टीजीटी नरेंद्र समेत स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य और 48 बच्चों ने हिस्सा लिया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More