HomeHimachalकालाअंब में एक फार्मा उद्योग के मालिक के खिलाफ FIR, जानें क्या...

कालाअंब में एक फार्मा उद्योग के मालिक के खिलाफ FIR, जानें क्या है मामला

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें न केवल फैक्ट्री से अपमानजनक तरीके से निकाला गया, बल्कि उन पर झूठे आरोप लगाने की भी साजिश रची गई।

नाहन : जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एक बड़े फार्मा उद्योग के मालिक और उनके सहयोगियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है।

पुलिस ने फार्मा उद्योग के पूर्व पार्टनर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है, जिसमें पीड़ित ने वर्तमान निदेशकों पर धोखाधड़ी और मारपीट के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार वह कभी दो बड़ी फार्मा कंपनियों में भागीदार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मतभेद होने के बाद एक पार्टनर ने उन्हें प्रताड़ित करना और धमकाना शुरू कर दिया था।

पुलिस को दी लिखित शिकायत में पीड़ित पार्टनर ने आरोप लगाया है कि 15 मार्च को कंपनी बोर्ड की बैठक में उन्हें जबरन कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर करने की कोशिश की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:  ठेके पर नकाबपोशों ने गंडासा दिखाकर लूटा हजारों का कैश, शराब और मोबाइल, जांच में जुटीं पुलिस टीमें

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें न केवल फैक्ट्री से अपमानजनक तरीके से निकाला गया, बल्कि उन पर झूठे आरोप लगाने की भी साजिश रची गई। शिकायतकर्ता ने फार्मा उद्योग के वर्तमान निदेशक की छवि पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले के लिए भी विवादास्पद रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उन पर भारी जुर्माना लगाया जा चुका है और फैक्ट्री की बिजली तक काटने के आदेश जारी हो चुके हैं।

बहरहाल, इस घटना ने कालाअंब के औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि इस हाई-प्रोफाइल विवाद का क्या नतीजा निकलेगा।

उधर, एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित की ओर से लिखित दी गई है। शिकायत के अनुसार पुलिस थाना कालाअंब में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता देखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  सेहत की पाठशाला बना कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं, बहराल स्कूल के बच्चों ने जानें प्राकृतिक खेती के फायदे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More