HomeHimachalSirmaurसिरमौर में 2 हादसों में 2 लोगों की मौत, एक ने उपचार...

सिरमौर में 2 हादसों में 2 लोगों की मौत, एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा तो दूसरे का खड्ड किनारे मिला शव

पुलिस ने दोनों शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए हैं। साथ ही घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में 2 अलग-अलग मामलों में 2 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए हैं। साथ ही मामलों की जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में 45 साल के एक व्यक्ति की आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान मौत हो गई। राजगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईजीएमसी शिमला से दूरभाष के माध्यम से पुलिस थाना राजगढ़ को सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रीतम सिंह पुत्र जालम सिंह निवासी गांव व डाकघर हाब्बन तहसील राजगढ़ को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें:  बड़ी कार्रवाई : 3.636 किलो चूरापोस्त और 118 ग्राम अफीम के साथ दबोचा ये ट्रक ड्राइवर

मृतक की तस्दीक करने और पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजगढ़ से पुलिस टीम आईजीएमसी शिमला पहुंची। जहां मृतक की पत्नी कमला देवी ने पुलिस को बताया कि एक मई की सुबह प्रीतम को उसने घर के पास ही अचेत हालत में पाया। जिसे वह इलाज के लिए जिला अस्पताल सोलन ले गए। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। शिमला में देर शाम को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

एक अन्य मामले में पझौता पुलिस ने सड़क के किनारे खड्ड के पास एक नेपाली व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान डम्बर डांगी (34) पुत्र पोस्टर डांगी निवासी नेपाल, हाल निवास जदोल टपरोली, उप तहसील पझौता के तौर पर हुई है। वह धामला आया था, जिसका शव पड़िया खड्ड पुल के समीप बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पंचायत चुनाव: मतदान केंद्रों में लंबी कतारें, 11 बजे तक 43.56% मतदान, सिरमौर सबसे आगे

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने इसकी पुष्टि की है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More