HomeHimachalSirmaurश्री रेणुकाजी कॉलेज के लिए चयनित भूमि का डीएफओ ने किया निरीक्षण,...

श्री रेणुकाजी कॉलेज के लिए चयनित भूमि का डीएफओ ने किया निरीक्षण, अब सरकार को भेजा जाएगा भूमि अधिग्रहण का मामला

कालेज भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 5 करोड़ की राशि भी स्वीकृत की है, जिसमें 25 लाख रुपये की अग्रिम राशि अधिशासी अभियंता कार्यालय नाहन में जमा हो चुकी है। अब सिर्फ जमीन का मामला फाइनल होते ही कालेज भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

श्री रेणुकाजी : जिला सिरमौर के डिग्री कॉलेज श्री रेणुकाजी के लिए चयनित की गई भूमि का मंगलवार को डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय ने निरीक्षण किया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे।

बता दें कि डिग्री कॉलेज श्री रेणुकाजी के लिए ददाहू के समीप तिरमली दयाड़ में 2.95 हेक्टेयर भूमि चयनित की गई है। डीएफओ ने इस जमीन का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि की स्थिति और भवन निर्माण के लिए इसकी उपयुक्तता का जायजा लिया।

दरअसल, कालेज के लिए चयनित की गई इस भूमि को लेकर महाविद्यालय स्तर पर सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। वहीं, कालेज भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 5 करोड़ की राशि भी स्वीकृत की है, जिसमें 25 लाख रुपये की अग्रिम राशि अधिशासी अभियंता कार्यालय नाहन में जमा हो चुकी है। अब सिर्फ जमीन का मामला फाइनल होते ही कालेज भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में इस कॉलेज में 24 पंचायतों के 250 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  हलवाई की दुकानों में हो रहा था घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल, विभाग ने प्रतिबंधित पॉलिथीन भी पकड़ा

इस दौरान डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय ने कहा कि जल्द ही वन भूमि अधिग्रहण का मामला एक दो दिन में भारत सरकार को प्रेषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पवन कुमार, अधीक्षक ग्रेड -।। आकाश विश्नोई, जेओए सुमित शर्मा, आरओ जमटा, बीओ परवीन ठाकुर, वन रक्षक शीतल भी मौजूद रहे।

2017 में हुई थी कालेज की स्थापना
बता दें कि इस डिग्री कॉलेज की स्थापना 19 सितंबर 2017 हुई थी। उसी वर्ष यहां कॉलेज का संचालन भी अस्थाई तौर पर शुरू किया गया। इस कॉलेज को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के होस्टल में शुरू किया गया। अब भी यहीं कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। कॉलेज की जमीन का मामला पाइपलाइन में होने से अब भवन निर्माण शुरू होने की आस जगी है। लिहाजा, श्री रेणुकाजी कालेज को जल्द अपना भवन मिलने की भी उम्मीदें प्रबल हो गईं हैं।

ये भी पढ़ें:  ADVISORY: भीषण गर्मी पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अलर्ट! लापरवाही भारी पड़ी तो हीट स्ट्रोक बन सकता है जानलेवा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More