HomeBreakingडा. एसएस डोगरा होंगे मेडिकल कॉलेज नाहन के नए प्रिंसिपल, संभाला कार्यभार

डा. एसएस डोगरा होंगे मेडिकल कॉलेज नाहन के नए प्रिंसिपल, संभाला कार्यभार

डा. डोगरा के पास मेडिकल के क्षेत्र में एक लंबा अनुभव है। 2009 से 2022 तक वह डा. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा (कांगड़ा) में प्रोफेसर और ईएनटी एचओडी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

नाहन : डा. एसएस डोगरा डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के नए प्रिंसिपल होंगे। उन्होंने यहां अपना कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह टांडा, हमीरपुर और चंबा मेडिकल कॉलेज के अलावा शिमला में भी अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बता दें कि डा. डोगरा के पास मेडिकल के क्षेत्र में एक लंबा अनुभव है। 2009 से 2022 तक वह डा. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा (कांगड़ा) में प्रोफेसर और ईएनटी एचओडी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इसके बाद 2022 से 2023 तक वह डा. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी इसी पद पर कार्यरत रहे। यहां से उनका तबादला पंडित जवाहर लाल नेहरु गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा में बतौर प्रिंसिपल के पद पर किया गया, जहां उन्होंने मई 2023 से सितंबर 2024 तक अपनी सेवाएं प्रदान की।

ये भी पढ़ें:  शांता कुमार के बयान पर भड़का शोषण मुक्ति मंच, कहा- आरक्षण नहीं, जातिगत वर्चस्व ने देश को पीछे धकेला

सितंबर 2024 से वह चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय शिमला में ओएसडी के पद पर तैनात रहे। ओएसडी के पद से सरकार ने उन्हें अब मेडिकल कॉलेज नाहन में नई जिम्मेदारी सौंपी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More