HomeHimachalSirmaurभारतीय सेना की एयर स्ट्राइक, आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक प्रहार : ABVP 

भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक, आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक प्रहार : ABVP 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भारत सरकार और सेना के इस साहसी और कड़े कदम का स्वागत करते हुए बधाई दी।

नाहन : भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान की सीमा में स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक से ये स्पष्ट हो गया है कि भारत अब आतंक के विरुद्ध चुप नहीं रहेगा, बल्कि निर्णायक कार्रवाई करेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भारत सरकार और सेना के इस साहसी और कड़े कदम का स्वागत करते हुए बधाई दी।

प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसांटा ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की और इसे देश की सुरक्षा नीति में एक नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई न केवल पहलगाम के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि यह भविष्य के आतंकी मंसूबों के लिए भी एक स्पष्ट चेतावनी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में खनन रक्षकों के पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक जमा करने होंगे आवेदन

विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए कटिबद्ध है और समय आने पर देश के सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होने के लिए तैयार है। यह केवल संगठन की विचारधारा नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता की प्रतिबद्धता है।

मनीष बिरसांटा ने कहा कि जब-जब देश की सीमाओं पर संकट आया है, एबीवीपी ने सदैव देश के पक्ष में खड़े होकर एकजुटता दिखाई है। उन्होंने कहा कि परिषद इस अभियान में भारतीय सेना के साहस, दृढ़ निश्चय और रणनीतिक क्षमता को नमन करती है और समस्त नागरिकों से आग्रह करती है कि वे सेना के इस पराक्रम का सम्मान करें और देश के भीतर एकजुट रहकर राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखें।

ये भी पढ़ें:  प्रधान हो तो ऐसा... अपने कार्यकाल का पूरा मानदेय ही पंचायत को कर दिया दान, बने प्रेरणास्रोत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More