HomeHimachalटॉप 5 रैंकिंग पाने वाले पुलिस थानों के ये नोडल अधिकारी सम्मानित,...

टॉप 5 रैंकिंग पाने वाले पुलिस थानों के ये नोडल अधिकारी सम्मानित, एसपी सिरमौर ने थपथपाई पीठ

हाल ही में सिरमौर पुलिस ने राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो, शिमला द्वारा संचालित सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

नाहन : एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बुधवार को क्राइम बैठक के दौरान सिरमौर पुलिस के उन कर्मियों की पीठ थपथपाई, जिन्होंने हाल ही में सीसीटीएनएस रैकिंग में अव्वल स्थान के लिए अपना सराहनीय योगदान दिया है। इस मौके पर एसपी ने टॉप 5 रैकिंग हासिल करने वाले थानों के नोडल अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

बता दें कि हाल ही में सिरमौर पुलिस ने राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो, शिमला द्वारा संचालित सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

इस परियोजना के तहत सिरमौर पुलिस के 5 थाने अपनी-अपनी श्रेणी में शीर्ष 5 रैंकिंग में शामिल हुए हैं, जिसमें पुलिस थाना पांवटा साहिब, श्री रेणुकाजी, माजरा, शिलाई और महिला पुलिस थाना नाहन ने अपनी-अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय जंबूरी में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे सिरमौर के ये 22 स्काउट एंड गाइड, त्रिचनापल्ली में होगी प्रतियोगिता

इस अवसर पर पांवटा साहिब थाना से मुख्य आरक्षी विनाक्षी नंबर (599) व आरक्षी अजय (341), श्री रेणुकाजी से आरक्षी अमित (17) व आरक्षी किरण (580), माजरा से आरक्षी अनिल (310) व मुख्य आरक्षी रूचि (626), शिलाई थाना से आरक्षी नितिश (457) व मुख्य आरक्षी किरण (397) और महिला पुलिस थाना नाहन से मुख्य आरक्षी (144) व मुख्य आरक्षी सुनीता (152) को सम्मानित किया गया।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि सीसीटीएनएस एक राष्ट्रीय स्तर की परियोजना है, जिसे भारत सरकार ने साल 2009 में शुरू किया था। इसका उद्देश्य पूरे देश में पुलिसिंग के लिए एक एकीकृत प्रणाली विकसित करना है, जिससे सभी स्तरों पर पुलिस की दक्षता और प्रभावशीलता में सुधार हो सके।

ये भी पढ़ें:  डीसी शिमला के निर्देश : सभी ग्राम पंचायतें किट से पानी का सैंपल लेना सुनिश्चित करें

ये परियोजना पुलिस थाना स्तर पर पुलिस कार्यों को स्वचालित करने और पुलिस अधिकारियों के बीच जानकारी साझा करने के लिए मंच प्रदान करती है। उन्होंने इस परियोजना के तहत सिरमौर पुलिस की प्रदेश भर में प्रथम रैकिंग की उपलब्धि पर पुन: खुशी जताते हुए सम्मानित किए गए नोडल अधिकारियों को बधाई दी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सिरमौर पुलिस की इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा और जिला पुलिस और बेहतर तरीके से काम करेगी।

इस मौके पर एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर, डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जिला के समस्त थाना व चौकियों के प्रभारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  घर में चल रहा था ये अवैध कारोबार, पुलिस को बोरियों के हिसाब से मिला नशा, अलग अलग मामलों में 2 धरे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More