HomeCrimeतलवार और देसी कट्टे की नोक पर डरा धमका कर पैसे छीनने...

तलवार और देसी कट्टे की नोक पर डरा धमका कर पैसे छीनने वाले दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

बीबीएन : तलवार और देसी कट्टा दिखाकर कन्फैक्शनरी की दुकान में घुसकर हजारों की नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला नालागढ़ से जुड़ा है, जहां 24 मार्च 2025 की रात के वक्त तीन नकाबपोशों ने दुकान में घुसकर 35 हजार की नकदी छीनी।

शिकायतकर्ता ओमप्रकाश निवासी गांव सैणी माजरा, डाकघर मंझौली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन की शिकायत पर नालागढ़ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।

इस मामले में नालागढ़ पुलिस ने तफ्तीश करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ अपने कुशल और तकनीकी आधारित प्रयासों से 28 मार्च को पहले आरोपी जुझार सिंह (22) निवासी तेलीवाल, डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें:  अब माउंटेन एरिया एक्सपर्ट करेंगे चूड़धार में लापता युवक की तलाश, टीम चोटी पर रवाना

इसी मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए नालागढ़ पुलिस ने दूसरे आरोपी हरविंदर सिंह (30) निवासी गांव व डाकघर टिब्बा टपरियां, तहसील आनंदपुर साहिब, थाना नूरपुर, जिला रूपनगर(पंजाब) और तीसरे आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ काला निवासी तेलीवाल, डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  अपना जन्मदिन मनाने वृद्ध आश्रम पहुंचे डीसी बिलासपुर, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर बनाया खास दिन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More