HomeHimachalSirmaur23 करोड़ से बनेगी मानल-कोडगा संपर्क सड़क, उद्योग मंत्री ने किया शिलान्यास

23 करोड़ से बनेगी मानल-कोडगा संपर्क सड़क, उद्योग मंत्री ने किया शिलान्यास

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानल-कोडगा संपर्क सड़क के निर्माण उपरांत इस क्षेत्र की लगभग 5 हजार से अधिक की जनसंख्या लाभान्वित होगी।

शिलाई : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान सोमवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कोडगा में 23 करोड़ से निर्मित होने वाली मानल-कोडगा संपर्क सड़क का शिलान्यास किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानल-कोडगा संपर्क सड़क के निर्माण उपरांत इस क्षेत्र की लगभग 5 हजार से अधिक की जनसंख्या लाभान्वित होगी। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के हर इलाके का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है, जिसके मद्देनजर इस कार्यकाल में अभी तक शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ से अधिक की विकासात्मक योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत करवाया गया है जिनका कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग के सतौन उपमंडल के तहत बहुत से कार्य क्रियान्वित किए जा रहे हैं, जिनमें मानल-कोडगा संपर्क सड़क के साथ साथ कच्ची ढांक पर शिलाई मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था, लेकिन जल्द ही 15 करोड से निर्मित होने वाली सालवाला-सतौन सडक वैकल्पिक मार्ग का कार्य करेगी।

ये भी पढ़ें:  सपने वो नहीं जो इंसान सोते वक्त देखे, सपने वो हैं जो सोने न दें: डा. राजीव तुली

इसके अतिरिक्त भैला-कल्लाथा सड़क 5.54 करोड़ राजपुर-कलाथा रोड़ 10.49 करोड़, पीएचसी कांटी मश्वा 1.26 करोड़, पीएचसी सतौन 1 करोड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता 1.90 करोड़, राजकीय उच्च विद्यालय सनोग 66 लाख सहित राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल सतौन 5 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे हैं। इनके निर्माण के बाद क्षेत्रवासी इन योजनाओं से लाभान्वित होंगे।

इसके अतिरिक्त सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए शिलाई विधानसभा क्षेत्र में बहुत सी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इस मौके पर उद्योग मंत्री ने शिकांडो में सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख, कोडगा में सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख, रमभोल में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख, माना में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें:  घने कोहरे के अलर्ट के बीच पांवटा साहिब प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा प्रकोप!

अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीताराम शर्मा ने अपने संबोधन में मानल-कोडगा संपर्क सड़क की 18 साल पुरानी मांग के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी और इस कार्य के लिए उद्योग मंत्री का आभार जताया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More