HomeWeatherWeather Alert : आज से करवट लेगा मौसम, आंधी, ओलावृष्टि और बिजली...

Weather Alert : आज से करवट लेगा मौसम, आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी

राज्य 21 मई तक मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में रविवार से फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने रविवार से अगले तीन दिनों के लिए ओलावृष्टि व बिजली गिरने की चेतावनी के साथ तेज हवाएं चलने का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राज्य 21 मई तक मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में रविवार को हल्की बारिश की संभावना है।

सोमवार को इन जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगीं। मंगलवार को 7 जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर व लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

ये भी पढ़ें:  कुत्ते के मुंह में कैसे पहुंचा इंसान का कटा अंग, अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

मौसम में इस बदलाव से मैदानी इलाकों के लोगों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिलेगी। मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ गया है। निचले हिस्सों के कई भागों में लू के थपेड़ों से लोगों का जीना मुहाल होने लगा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More