होमHimachalSirmaurआपदाओं से निपटने को सिरमौर में 19 से 31 मई तक होगा...

आपदाओं से निपटने को सिरमौर में 19 से 31 मई तक होगा परिचय अभ्यास, ये तय हुआ कार्यक्रम

डीसी ने बताया कि एनडीआरएफ के दल द्वारा जिले में आपदाओं से निपटने के लिए चिन्हित स्थानों पर प्रशिक्षण और मॉक अभ्यास किया जाएगा, जिसमें विभिन्न आपदाओं से बचाव की जानकारी दी जाएगी

नाहन : जिला सिरमौर में विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) की ओर से 19 से 31 मई, 2025 तक परिचय अभ्यास किया जाएगा।

सोमवार को NDRF 14वीं बटालियन नालागढ़ के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि एनडीआरएफ का दल जिले की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों, अस्पतालों, बाढ़ संभावित क्षेत्रों आदि का सर्वेक्षण करेगा और आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी, जो जिले में किसी भी आपदा के समय बहुत उपयोगी होगी।

उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ के दल द्वारा जिले में आपदाओं से निपटने के लिए चिन्हित स्थानों पर प्रशिक्षण और मॉक अभ्यास किया जाएगा, जिसमें विभिन्न आपदाओं से बचाव की जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर वन मंडल में 45 फायर वॉचर्स की तैनाती, वन संपदा को आग से बचाने को बनाई ये पूरी रणनीति

प्रियंका वर्मा ने बताया कि दल द्वारा नाहन में 20 मई, 2025 को कालाअंब के गांव रामपुर जाटां में मेसर्ज़ वर्गो इंडस्ट्रीज, 21 मई को ग्राम मोगीनंद में मेसर्ज़ वुडस्टॉक लैमिनेटस लिमिटेड, 22 मई को ग्राम बनकलां और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जुड्डा का जोहड़ में स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

23 मई को उप मंडल पांवटा साहिब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया और 24 मई को राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल में स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी प्रकार 26 मई को उप मंडल कफोटा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमरऊ में मॉकड्रिल, अभ्यास कार्यक्रम व स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम होगा और 27 मई को तहसील कमरऊ के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर संवेदनशील स्थानों की जानकारी एकत्रित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  खजुरना के समीप बोलेरो पर पलटा आलू से भरा ट्रक, चालक परिचालक घायल, मची अफरा-तफरी

28 मई को उप मंडल शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में मॉक अभ्यास व जागरूकता कार्यक्रम होगा। 30 मई को उप मंडल पच्छाद की सब तहसील नारग के ग्राम कुजी में पटाखा फैक्ट्री का दौरा कर निरीक्षण किया जाएगा और 31 मई को छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में मॉकड्रिल, अभ्यास कार्यक्रम और स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित होगा।

बैठक में जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, जिला आपदा प्रबंधन समन्वयक अरविंद चौहान, अनीता ठाकुर और एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन नालागढ़ के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह नेगी, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार, कांस्टेबल प्रेम जीत व पूर्णमल ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  DC चंबा के निर्देश : दिव्यांग विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप योजना का लाभ देना सुनिश्चित करें अधिकारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More