HomeHimachalSirmaurसंगड़ाह विकास खंड में जिला परिषद के तीनों वार्डों को रखा जाए...

संगड़ाह विकास खंड में जिला परिषद के तीनों वार्डों को रखा जाए यथावत

पंचायत समिति संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने बताया कि संगड़ाह विकास खंड में पिछड़े इलाकों की 44 पंचायतों को मात्र दो जिला परिषद वार्ड बनाए जाने के प्रस्ताव से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है और इसी कारण नियमों के अनुसार डीसी के समक्ष आपत्तियां दर्ज की गई हैं।

नाहन : जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिला और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला परिषद के लिए विकास खंड संगड़ाह में तीन वार्डों की जगह दो वार्ड बनाए जाने पर आपत्तियां दायर की गई।

नारायण सिंह ने डीसी को बताया कि सिरमौर जिले का गिरिपार क्षेत्र सर्वाधिक दुर्गम और कठिन परिस्थितियों के कारण यहां विकास कार्यों को अमली जामा पहनाना अत्यंत दुर्लभ कार्य है। जिला परिषद के तीन वार्डों को घटाकर दो वार्ड गठित करने का प्रस्ताव तर्कसंगत नहीं है।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी संगड़ाह कॉलेज की अंकिता, कड़े प्रशिक्षण के बाद चयन

उन्होंने कहा कि विकास खंड संगड़ाह की दुर्गम क्षेत्रों में फैली 44 पंचायत के लिए मात्र दो जिला परिषद वार्ड गठित करना इस क्षेत्र के साथ घोर अन्याय है। उन्होंने कहा कि पांवटा और नाहन जैसे समतल विकास खंडों में 8 और 10 पंचायत के वार्ड गठित किए गए हैं।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल पंचायत समिति संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने बताया कि संगड़ाह विकास खंड में पिछड़े इलाकों की 44 पंचायतों को मात्र दो जिला परिषद वार्ड बनाए जाने के प्रस्ताव से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है और इसी कारण नियमों के अनुसार डीसी के समक्ष आपत्तियां दर्ज की गई हैं। ताकि, इस क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए तीन वार्डों को यथावत बनाए रखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  डॉ. सविता सहगल लोक एवं शास्त्रीय संगीत में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, ये बड़ी उपलब्धियां भी इनके नाम

इस मौके पर पंचायत समिति नाहन की अध्यक्ष अनीता शर्मा, जिला भाजपा से मीडिया सहप्रभारी प्रताप रावत, संगड़ाह भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सोम प्रकाश शर्मा व लायक राम शर्मा भी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More