HomeHimachalShimlaतुर्किए से सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, सीएम सुक्खू से...

तुर्किए से सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, सीएम सुक्खू से मिला प्रतिनिधिमंडल

शिमला : जिला शिमला के कोटखाई स्थित थरौंक के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सीएम सुक्खू से भेंट की। उन्होंने तुर्किए के सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाने सहित अन्य मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने सेब बागवानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न पहलों जैसे कि यूनिवर्सल कार्टन और वजन के आधार पर सेब का क्रय-विक्रय सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए कोकू नाला से घरोक के लिए संपर्क सड़क और कचनाला से घरोक के लिए पेयजल योजना के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री को कोटखाई आने के लिए भी अमंत्रित किया।

ये भी पढ़ें:  कंधों पर चमके नए स्टार: लखबीर सिंह बने सब-इंस्पेक्टर, एसपी विनोद धीमान ने पिपिंग सेरेमनी में किया अलंकृत

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन परियोजनाओं से संबंधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी और विवेक शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान और पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More