HomeEducation10वीं और 12वीं में अच्छे अंक लाने पर धौण स्कूल में फूल...

10वीं और 12वीं में अच्छे अंक लाने पर धौण स्कूल में फूल मालाएं पहना नवाजे होनहार, हलवा खिलाया, लंच भी कराया

इस दौरान 12वीं कक्षा में उतीर्ण सभी बच्चों को उनके करिअर संबंधी काउंसलिंग भी करवाई गई, जिसमें अध्यापकों ने बच्चों को टिप्स दिए। इस मौके पर स्टाफ की ओर से इन बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स पार्टी दी गई।

नाहन : जिला सिरमौर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौण में मंगलवार को एक सादे समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान 10वीं और 12वीं कक्षाओं में 80 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को प्रार्थना सभा के दौरान फूल मालाएं पहनाई गईं। साथ ही उन्हें उपहार के तौर पर पेन भी वितरित किए गए।

स्कूल की कार्यवाहक प्रिंसिपल सीमा परमार ने बताया कि हाल ही में आए स्कूल शिक्षा बोर्ड के परिणामों में स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों कक्षाओं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : हत्या का प्रयास और मारपीट मामले में 7 लोग दोषी करार, अदालत ने सुनाई ये सजा

10वीं कक्षा में कामना शर्मा 680 (97.14 फीसदी) अंक लेकर स्कूल में प्रथम रही। पलक ठाकुर ने 671 (95.86), समृति 641 (91.57) और मानवी 624 (89.14 फीसदी) अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि इस कक्षा में 4 बच्चों ने 80 से अधिक, 2 के अंक 75 और 13 बच्चों के अंक 63 फीसदी से अधिक हासिल किए।

इसी तरह 12वीं कक्षा में प्रगति ने 90.8 फीसदी अंक लेकर पहला, स्नेहा ने 88.4 फीसदी अंक लेकर दूसरा और स्नेहा ने 88.2 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। सृष्टि ने 87.4, आयुष ने 86.2, ईशांत ने 84.44, विनाक्षी ने 83.8, स्नेहा भारद्वाज ने 83 और शीतल ने 76 फीसदी अंक प्राप्त किए।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव- 2026 के लिए ऑडिशन शुरू, जानिए आगे का शेड्यूल

उन्होंने कहा कि इस दौरान 12वीं कक्षा में उतीर्ण सभी बच्चों को उनके करिअर संबंधी काउंसलिंग भी करवाई गई, जिसमें अध्यापकों ने बच्चों को टिप्स दिए। इस मौके पर स्टाफ की ओर से इन बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स पार्टी दी गई। इसके बाद हलवा खिलाकर मुंह मीठा कराया। बाद में शिक्षकों ने अपनी साथ बिठाकर बच्चों को लंच भी करवाया।

इस मौके पर एस.आर. शर्मा (मैथ), सुरेश (फिजिक्स), दीपक (आई.टी.), संगीता (हिंदी), यशपाल ठाकुर (पालिटिकल साइंस), दिनेश (इंग्लिश), अनिल कुमार (टी.जी.टी आर्ट्स) निशि (टी.जी.टी आर्ट्स), सरिता चौहान (टी.जी.टी. नॉन मेडिकल), अर्चना शर्मा (ओ.टी.), कल्पना शर्मा (एल.टी.), प्रदीप कुमार (डी.एम.), नितिन सोलंकी (वोकेशनल), अनुराग छैत्री (पी.टी.आई.) मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  NTPC कोलडैम से छोड़े जाने वाले अतिरिक्त पानी को लेकर अलर्ट जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More