HomeHimachalSirmaurSIU नाहन की बड़ी कार्रवाई : 1.136 किलो अफीम के साथ 2...

SIU नाहन की बड़ी कार्रवाई : 1.136 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

टीम ने मौके पर ही दोनों आरोपियों से नशे की खेप कब्जे में लेकर पुलिस थाना माजरा में केस दर्ज कर लिया है।

नाहन : नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत सिरमौर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ताजातरीन मामले में पुलिस ने 2 नशा तस्करों को 1.136 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को SUI नाहन की टीम ने अंजाम दिया।

दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईयू टीम ने मंगलवार देर शाम को मंडी खाला पुल, गिरिनगर के पास दो व्यक्तियों को अफीम की बड़ी खेप के साथ धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिखर चंद पुत्र इशाक लाल निवासी गांव मछरौली, तहसील व जिला शामली (उत्तर प्रदेश) और मंगल सैन पुत्र बाबूराम निवासी गांव भोगी माजरा, तहसील व जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्पेशल डिटेक्शन टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

टीम ने मौके पर ही दोनों आरोपियों से नशे की खेप कब्जे में लेकर पुलिस थाना माजरा में केस दर्ज कर लिया है। उधर, एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने अफीम के साथ दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More