HomeHimachalSolan22.99 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बद्दी पुलिस ने दो...

22.99 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बद्दी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में की बड़ी कार्रवाई

बद्दी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 22.99 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बद्दी : अवैध नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 22.99 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहली कार्रवाई में पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर झंडियां-शेरी क्षेत्र में शिव कुमार निवासी गांव प्लासड़ा कालू, डाकघर नंगल, तहसील नालागढ़ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.84 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

दूसरी कार्रवाई में एसटीएफ टीम ने ढेरोवाल बैरियर के पास एक पिकअप वाहन की तलाशी के दौरान 16.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में असलम उर्फ सल्लू निवासी गांव नानोवाल खेड़ा और भूपेंद्र सिंह निवासी गांव टिक्करी, डाकघर बघैरी, तहसील नालागढ़ को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  नगर निकाय चुनावों के लिए जिला बिलासपुर में नप और नपं के वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में बरामद मादक पदार्थ कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना नालागढ़ में अलग-अलग अभियोग दर्ज किए हैं। मामलों की जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति या गिरोह को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के शीलाबाग में सड़क धंसने से खड्ड में गिरा सेब से लदा ट्रक
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More