होमHimachalSirmaur2 ओवरलोड ट्रकों पर ठोका 1.69 लाख का जुर्माना, एक निजी बस...

2 ओवरलोड ट्रकों पर ठोका 1.69 लाख का जुर्माना, एक निजी बस भी जब्त

मौके पर पाया गया कि एक ट्रक में 53 टन बजरी लदी थी, जबकि इसमें अनुमति 22 टन की थी। यानी इस ट्रक में दोगुना से भी कहीं अधिक बजरी भरी गई थी। इसी तरह दूसरे ट्रक में भी 44 टन बजरी लदी थी, जबकि, इसकी क्षमता 21 टन की थी।

नाहन : नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग सिरमौर की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में RTO सिरमौर सोना चंदेल ने नाहन-दोसड़का के समीप कार्रवाई करते हुए 2 ओवरलोड ट्रकों (टिपरों) पर 1.69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ये दोनों ही ट्रक क्षमता से दोगुना से भी अधिक बजरी भरकर ले जा रहे थे। इसी बीच हाइवे पर आरटीओ ने इन्हें रोक नियमों के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई।

जानकारी के अनुसार आरटीओ पांवटा साहिब की तरफ जा रही थी। इसी बीच पांवटा साहिब की तरफ से 2 ट्रक कालाअंब की तरफ आ रहे थे। दोनों ट्रकों में क्षमता से अधिक इतना माल लदा था कि ये वाहन हाइवे पर चढ़ाई भी नहीं चढ़ पा रहे थे। इसी बीच आरटीओ की इन पर नजर पड़ी और इन दोनों ट्रकों को जांच के लिए रोका।

ये भी पढ़ें:  लोक निर्माण विभाग में 'डिजिटल क्रांति', 100 कार्यालय हुए ई-ऑफिस, CM सुक्खू ने की सराहना

मौके पर पाया गया कि एक ट्रक में 53 टन बजरी लदी थी, जबकि इसमें अनुमति 22 टन की थी। यानी इस ट्रक में दोगुना से भी कहीं अधिक बजरी भरी गई थी। इसी तरह दूसरे ट्रक में भी 44 टन बजरी लदी थी, जबकि, इसकी क्षमता 21 टन की थी। दूसरे ट्रक में भी सीधे-सीधे दोगुना से भी अधिक माल भरा गया था। दोनों ही ट्रक हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं।

इस पर आरटीओ ने दोनों ही ओवरलोड ट्रकों के चालान कर 1.69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। आरटीओ ने नाहन में बिना फिटनेस और इंश्योरेंस के चल रही एक निजी बस को भी जब्त किया।

ये भी पढ़ें:  नाहन हिंसक झड़प मामले में तीन और गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर भेजे आरोपी, अब तक कुल 14 गिरफ्तारियां

उधर, आरटीओ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने ट्रक संचालकों से आह्वान किया कि वह अपने वाहनों में क्षमता से अधिक माल की ढुलाई न करें, क्योंकि ये न केवल उनके बल्कि दूसरों के लिए भी जोखिमपूर्ण बन सकता है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में दो ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 8 घायल, मची अफरा-तफरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More