HomePoliticsमाजरा के हॉकी एस्ट्रोटर्फ को कांग्रेस सरकार पानी दे सकी न बिजली...

माजरा के हॉकी एस्ट्रोटर्फ को कांग्रेस सरकार पानी दे सकी न बिजली का कनेक्शन : अनुराग ठाकुर

बिना पानी के एस्ट्रोटर्फ भी खराब हो रहा है और जो बेटियां इस पर खेल रही हैं, उन्हें भी लाभ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी धनराशि से तो खिलाड़ियों के लिए एस्ट्रोटर्फ नहीं लगा सकती, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लगाए गए एस्ट्रोटर्फ की देखभाल न करके सरकार ने अपनी बेरूखी का खुला प्रदर्शन किया है, जो निंदनीय है।

नाहन : केंद्र सरकार के सहयोग से जिला सिरमौर के माजरा में देश के बेहतरीन हाॅकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण हुआ है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार की बेरुखी के चलते हाॅकी का यह एस्ट्रोटर्फ मैदान अपनी बदहाली पर आंसू बह रहा है।

गत वीरवार शाम माजरा में एस्ट्रोटर्फ का निरीक्षण करने के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने कही। मीडिया को जारी अपने बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा कि बड़ी मेहनत के साथ हिमाचल प्रदेश के लिए हाॅकी का एस्ट्रोटर्फ बनाकर दिया था। अपेक्षा यह थी कि इस एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास करके हिमाचल प्रदेश के बच्चे देश और दुनिया में आगे बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें:  युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, लगेंगे भर्ती शिविर, ये रहेगी शैक्षणिक योग्यता

हैरानी जताते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 7 करोड़ की लागत से बनाए गए एस्ट्रोटर्फ को वर्तमान कांग्रेस सरकार न तो पानी दे सकी और न ही बिजली का कनेक्शन लगा सकी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक बिजली का कनेक्शन मात्र लगाने से पानी की व्यवस्था हो सकती है, पर बिजली का कनेक्शन भी न लगाना हिमाचल के होनहार बच्चों के प्रति वर्तमान कांग्रेस सरकार की दुर्भावना को दर्शाता है।

बिना पानी के एस्ट्रोटर्फ भी खराब हो रहा है और जो बेटियां इस पर खेल रही हैं, उन्हें भी लाभ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी धनराशि से तो खिलाड़ियों के लिए एस्ट्रोटर्फ नहीं लगा सकती, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लगाए गए एस्ट्रोटर्फ की देखभाल न करके सरकार ने अपनी बेरूखी का खुला प्रदर्शन किया है, जो निंदनीय है।

ये भी पढ़ें:  क्या इस बार ब्राह्मण बिरादरी को मिलेगी सिरमौर भाजपा की सरदारी! इनकी दावेदारी पर चर्चा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More