HomeHimachalहिमाचल के वीर सपूत दिलवर और रोहित को मरणोपरांत कीर्ति चक्र और...

हिमाचल के वीर सपूत दिलवर और रोहित को मरणोपरांत कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को मिला यह सम्मान जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और देश भक्ति की भावना का प्रतीक है। इन वीर नायकों के बलिदान के फलस्वरूप हिमाचल को वीर भूमि के नाम से जाना जाता है।

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा प्रदेश के वीर सपूतों को मरणोपरांत कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वीरवार सायं नई दिल्ली में प्रदेश के ऊना जिला के घरवासड़ा गांव के भारतीय थल सेना के गनर नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र तथा किन्नौर जिला के तरांडा गांव के हवलदार रोहित कुमार नेगी को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को मिला यह सम्मान जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और देश भक्ति की भावना का प्रतीक है। इन वीर नायकों के बलिदान के फलस्वरूप हिमाचल को वीर भूमि के नाम से जाना जाता है। यह सम्मान प्रदेश के वीर जवानों के अदम्य साहस को प्रदर्शित कर रहा है।

ये भी पढ़ें:  कौशल विकास भत्ता योजना की समीक्षा, नवीनीकरण प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति ने किया मंथन

इतिहास में यह स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है कि देश की रक्षा के लिए शत्रुओं से लोहा लेने में प्रदेश के जवान हमेशा ही आगे रहे हैं। इन वीर जवानों की शहादत प्रदेशवासियों के साथ-साथ पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए सम्मान और भावुकता का क्षण है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More