होमHimachalShimlaऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों को 76 ने रक्तदान कर किया सैल्यूट

ऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों को 76 ने रक्तदान कर किया सैल्यूट

रक्तदाताओं में युवक-युवतियों की संख्या काफी अधिक थी। कई पर्यटकों ने भी शिविर में रक्तदान किया।

शिमला : ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जांबाज सैनिकों को सैल्यूट करने और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए उमंग फाउंडेशन द्वारा शिमला के रिज मैदान पर आयोजित रक्तदान शिविर में 76 लोगों ने रक्तदान किया। सैकड़ों लोगों ने शहीद सैनिकों के प्रतीक चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव और शिविर के संयोजक रोहित दुगलेट ने बताया कि भारतीय सेना के सेवानिवृत मेजर जनरल अतुल कौशिक और उनकी पत्नी सिम्मी कौशिक ने स्वयं रक्तदान करके शिविर का उद्घाटन किया।

मेजर जनरल अतुल कौशिक ने सेना के समर्थन में उमंग फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर लगाने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवाओं में सेना के प्रति सम्मान और देशभक्ति का जज्बा हमेशा बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की भी अपील की।

ये भी पढ़ें:  मंदिर न्यासों में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, DC ने दिए ये निर्देश

रक्तदाताओं में युवक-युवतियों की संख्या काफी अधिक थी। कई पर्यटकों ने भी शिविर में रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में अभिषेक भागड़ा, कार्तिकेय लखनपाल, डॉ. रीता कुमारी, अर्जुन सिंह, उदय कुमार, विशाल ठाकुर और आयुष राजपूत शामिल थे।

शिविर के संचालन में विजय सिंह, शिवानी अत्री, नेहा ठाकुर, परमजीत, अमित अत्री, ऋतु ठाकुर, अंजलि, सेवा भारती से निशा भंडारी, दीक्षा, पिंकी और अतुलनीय शिव शगुन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयुष राजपूत, हिमांक, लवीश, रुद्रांश और लक्ष्य ने सहयोग दिया। आईजीएमसी ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. सैवी धौटा के नेतृत्व में रक्त संग्रह किया।

ये भी पढ़ें:  मंडी में बादल फटने की घटना से 3 लोगों की मृत्यु पर CM सुक्खू ने जताया शोक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More