HomeHimachalSolanशूलिनी से शाया मंदिर तक 56 किमी दौड़ लगाएंगे मैराथन रनर...

शूलिनी से शाया मंदिर तक 56 किमी दौड़ लगाएंगे मैराथन रनर अभय रैना, युवाओं को देंगे ये बड़ा संदेश

गुजरात के अहमदाबाद में वह इंश्योरेंस कंपनी चलाते हैं। वह 2018 से दौड़ लगा रहे हैं।  दिल्ली व मुंबई मैराथन के अलावा वह अल्ट्रा मैराथन भी दौड़ रहे हैं। अभय रैना ने बताया कि यह सिर्फ एक दौड़ नहीं है, बल्कि यह बदलाव, जीवन और आशा के लिए एक आंदोलन है।

सोलन : नशामुक्त हिमाचल के लिए गुजरात में रहने वाले मैराथन रनर अभय रैना 29 मई को दौड़ लगाएंगे। यह दौड़ सुबह 4 बजे सोलन की अधिष्ठात्री देवी माता शूलिनी के मंदिर से शुरू होगी।

सोलन, शामती, औच्छघाट, नौणी, यशवंतनगर, सनौरा और राजगढ़ से फागू होते हुए दौड़ का समापन शिरगुल महाराज की जन्मस्थली शाया मंदिर में होगा। इससे वह सोलन व सिरमौर के दो जिलों को कवर करेंगे, जो 56 किलोमीटर की दूरी अपने कदमों से नापेंगे।

उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि चाहे आप पैदल चलें, जॉगिंग करें या दौड़ें, आपकी उपस्थिति एक संदेश देती है। हम नशे की लत के खिलाफ एक साथ खड़े हैं। अपने रनिंग शूज पहनें और 56 किलोमीटर की पूरी यात्रा के दौरान किसी भी दूरी के लिए मेरे साथ जुड़ें। इससे हम दिखा सकते हैं कि हम शक्ति, एकता और नशा-मुक्त भविष्य चुनते हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में मां ने अपने बेटे संग किया आत्महत्या का प्रयास, महिला की गई जान; 10 वर्षीय मासूम PGI में भर्ती

बता दें कि अभय रैना का बचपन राजगढ़ क्षेत्र में बीता है और उन्होंने सोलन कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की। गुजरात के अहमदाबाद में वह इंश्योरेंस कंपनी चलाते हैं। इस दौरान उनका वजन बढ़ने लगा था। उन्हें दौड़ने की सलाह दी गई। इसके बाद उन्होंने रनिंग शुरू की और वह 2018 से दौड़ लगा रहे हैं।

दिल्ली व मुंबई मैराथन के अलावा वह अल्ट्रा मैराथन भी दौड़ रहे हैं। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन से वह काफी आहत हैं और उन्होंने युवाओं के जागरूक करने और नशे से दूर रहने के लिए यह दौड़ लगाने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें:  आईईसी विश्वविद्यालय में नशे के खिलाफ पांचवीं बीबीएन बाइक रैली, बद्दी से दिल्ली तक गूंजा जागरुकता का संदेश

अभय रैना ने बताया कि यह सिर्फ एक दौड़ नहीं है, बल्कि यह बदलाव, जीवन और आशा के लिए एक आंदोलन है, जो आज के युवाओं को नशे की लत से दूर रहने, अपनी ऊर्जा को खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लें, जिससे वे स्वयं और देश दोनों को गौरवान्वित कर सकें। अभय ने कहा कि मैं नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए दौड़ रहा हूं।

ये भी पढ़ें:  28 को सिरमौर में चलेगा ‘दो बूंद जिंदगी की’ अभियान, 61181 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More