HomeHimachalSirmaurनाहन में पुलिस कर्मियों के लिए 10.60 करोड़ की लागत से बनेंगे...

नाहन में पुलिस कर्मियों के लिए 10.60 करोड़ की लागत से बनेंगे क्वार्टर, विधायक सोलंकी ने किया शिलान्यास

लाइन में महिला पुलिस थाना और सदर पुलिस थाना के लिए अलग-अलग रेजिडेंशियल ब्लॉक बनेंगे, जिसमें टाइप थ्री और टाइप टू क्वार्टर बनाए जाएंगे।

नाहन : पुलिस लाइन नाहन में कर्मियों के लिए नए क्वार्टरों का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। लाइन में महिला पुलिस थाना और सदर पुलिस थाना के लिए अलग-अलग रेजिडेंशियल ब्लॉक बनेंगे, जिसमें टाइप थ्री और टाइप टू क्वार्टर बनाए जाएंगे।

सोमवार को नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने 10.60 करोड़ की लागत से बनने वाले दोनों रेजिडेंशियल ब्लॉकों का शिलान्यास किया। प्रत्येक ब्लॉक में 13-13 क्वार्टर होंगे। इसमें एक-एक क्वार्टर टाइप थ्री जबकि 12-12 क्वार्टर टाइप टू श्रेणी के बनेंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टैंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।

इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि एक रेजिडेंशियल ब्लॉक पर 5.30 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इनके निर्माण से पुलिस कर्मियों को आवास की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार की ओर से नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका: यहां 297 पदों के लिए 6 फरवरी को होंगे कैंपस इंटरव्यू, क्लिक पर पूरी डिटेल

विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।
इस अवसर पर एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी, एएसपी योगेश रोल्टा, डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर, महिला पुलिस थाना व सदर पुलिस थाना के प्रभारियों सहित अन्य पुलिस कर्मचारी, नगर परिषद नाहन के पार्षद और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More