नहीं रहे सहीराम चौहान, 86 साल की उम्र में छोड़ा संसार, दौड़ी शोक की लहर

उनके निधन से महल क्षेत्र समेत समूचे गिरिपार इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सहीराम चौहान पिछले कुछ महीने से अस्वस्थ चल रहे थे।

0

नाहन : पूर्व बीडीसी अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा कार्यसमिति सदस्य सहीराम चौहान का निधन हो गया है। वे 86 साल के थे। उनके निधन से महल क्षेत्र समेत समूचे गिरिपार इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सहीराम चौहान पिछले कुछ महीने से अस्वस्थ चल रहे थे।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने बताया कि दिवंगत सहीराम चौहान जिला सिरमौर की जानी-मानी हस्ती थे। उनकी क्षतिपूर्ति कभी भी पूर्ण नहीं की जा सकती। वे पिछड़े और गरीब लोगों की हर संभव सहायता करते थे।

उनके निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, बलदेव भंडारी, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन ठाकुर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, भाजपा जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा, भाजपा जिला सचिव भागीरथ ठाकुर, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रणबीर ठाकुर सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।