HomeHimachalSirmaurअवैध खनन पर कार्रवाई : माइनिंग विभाग ने जब्त किया ट्रैक्टर, पुलिस...

अवैध खनन पर कार्रवाई : माइनिंग विभाग ने जब्त किया ट्रैक्टर, पुलिस में केस दर्ज

टीम ने पुलिस के साथ यमुना नदी किनारे भंगाणी गांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक ट्रैक्टर नंबर यूके 07एफएच 7241 को अवैध खनन करते हुए पकड़ा, जिसमें निर्माणाधीन भंगाणी पुल के पास कच्चे माल को हिमाचल की तरफ से भरा जा रहा था।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में खनन विभाग की टीम ने यमुना नदी में अवैध खनन करते पकड़े उत्तराखंड के एक ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया है। साथ ही चालक के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया है।

जानकारी के मुताबिक खनन विभाग के सहायक खनिज निरीक्षक राजपुर पांवटा साहिब संजीव कुमार ने पुलिस स्टेशन पुरूवाला में शिकायत दर्ज कराई कि गत सोमवार को टीम ने पुलिस के साथ यमुना नदी किनारे भंगाणी गांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक ट्रैक्टर नंबर यूके 07एफएच 7241 को अवैध खनन करते हुए पकड़ा, जिसमें निर्माणाधीन भंगाणी पुल के पास कच्चे माल को हिमाचल की तरफ से भरा जा रहा था।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में सोलन पुलिस की बड़ी रेड: 229 ग्राम चिट्टा बरामद, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का अहम सप्लायर गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान ट्रैक्टर चालक के पास खनन संबंधी कोई परमिशन नहीं पाई गई। यह कच्चा माल ढकरानी स्थित क्रैशर पर ले जाया जा रहा था। यह ट्रैक्टर पुल के साथ खनन कार्य करता पाया गया, जिससे नवनिर्मित पुल को क्षति होने की आशंका है। लिहाजा, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अब्दुल कादिर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने चोर रास्तों को बंद करवा दिया है। जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि पुरूवाला पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवा दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:  नाहन की अंकिता ने जर्मनी में हासिल की नौकरी, माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा ने बढ़ाया मान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More