HomeHimachalSolanएचटी लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 2...

एचटी लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत, बिजली बोर्ड की लापरवाही आई सामने

दोनों युवक नारयल परवाणू में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे और छुट्टी के बाद दोनों मोटरसाइकिल पर अपने क्वार्टर जा रहे थे। जांच में ये भी पाया गया कि सडक पर गिरी एसटी लाइन के तार में उस समय बिजली की सप्लाई चालू थी।

सोलन : पुलिस थाना परवाणू के तहत टिकरी नरयाल में गत रात्रि करंट की चपेट में आने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले बिजली बोर्ड की लापरवाही सामने आई है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे। रात को छुट्टी के बाद जब दोनों युवक मोटरसाइकल पर अपने क्वार्टर की ओर जा रहे थे तो सडक पर बिजली के एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गए, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। इस पर पुलिस थाना परवाणू में केस दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को डेढ़ लाख तक कैशलैस इलाज की सुविधा, DC गंधर्वा राठौड़ ने दिए ये निर्देश

मृतक युवकों की पहचान बसंत कुमार (35) पुत्र शिव मोहन निवासी गांव उपाध्याया मझेर पछनाव, डाकघर दिह, तहसील सलौन, जिला रायबरेली (यूपी) और ब्रजेश कुमार (22) पुत्र राम दयाल शर्मा निवासी गांव दरिया बैकुंठ, डाकघर दरिया सूजान, तहसील तमकुईराज, जिला खुशीनगर (यूपी) के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले की तफ्तीश में पाया गया कि दोनों युवक नारयल परवाणू में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे और छुट्टी के बाद दोनों मोटरसाइकिल पर अपने क्वार्टर जा रहे थे। जांच में ये भी पाया गया कि सडक पर गिरी एसटी लाइन के तार में उस समय बिजली की सप्लाई चालू थी।

ये भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर के बिल पर फूटा गुस्सा, मंत्री के सामने कहा- दीया जलाकर काम चला लूंगा, खंबा और मीटर उखाड़ ले बोर्ड

यदि समय रहते एचटी लाइन की सप्लाई कटी होती तो यह हादसा होने से टल सकता था। अभी तक की जांच से ये पाया गया है कि यह हादसा बिजली बोर्ड परवाणू में उस समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही से हुआ। उधर, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More