HomeSportsहिमाचल के लाल का विदेशी धरती पर कमाल : वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स-2025...

हिमाचल के लाल का विदेशी धरती पर कमाल : वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स-2025 में जीता हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल

बता दें कि इससे पहले डॉ. अवस्थी ने 2018 में आयोजित एशियर पैसेफिक मास्टर गेम्स में भी हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल और वर्ष 2023 में कोरिया में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में हैमर थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल किया।

सोलन : हिमाचल प्रदेश के एथलीट डॉ. अश्विनी कुमार अवस्थी ने न्यू ताइपे में चल रही वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स-2025 में देश के लिए सिल्वर मेडल जीत कर अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। डॉ. अवस्थी इससे पहले भी विदेशी धरती पर दो मेडल अपने नाम कर चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के गांव घडोली, फतेहपुर निवासी डॉ. अश्विनी कुमार अवस्थी आजकल राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में एसोसिएट प्रोफेसर (फिजिकल एजुकेशन) के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. अवस्थी ने बताया कि उन्होंने हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल 55 प्लस आयुवर्ग में प्राप्त किया है।

बता दें कि इससे पहले डॉ. अवस्थी ने 2018 में आयोजित एशियर पैसेफिक मास्टर गेम्स में भी हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल और वर्ष 2023 में कोरिया में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में हैमर थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने उन्हें इन खेलों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में सभी वर्ग करें सहयोग : मुख्यमंत्री

उधर, हिमाचल प्रदेश मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि न्यू ताइपे में वर्ल्ड मास्टर गेम्स-2025 चल रही हैं। यह प्रतियोगिता 17 मई को शुरू हुई थी और 29 मई तक चलेगी। इसमें हिमाचल प्रदेश के 8 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के कुल 8 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें डॉ. अश्विनी अवस्थी, किशन लाल, केवल राम, नीरज महेश्वरी, अनिल सौंखला, यशपाल राणा, रणवीर सिंह और विनोद कुमार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  ISBT टूटीकंडी से CM सुक्खू ने प्री-पेड टैक्सी सेवा का किया शुभारंभ, शिमला शहर सहित चंडीगढ़ तक मिलेगी सुविधा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More