HomeHimachalShimlaकालाअंब में 30 बैडेड ESIC अस्पताल का 31 मई को केंद्रीय मंत्री...

कालाअंब में 30 बैडेड ESIC अस्पताल का 31 मई को केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया करेंगे उद्घाटन, कार्यक्रम तय

30 बैडेड अस्पताल का निर्माण कार्य इसी साल मार्च में पूरा हुआ है, जिसे सीपीडब्ल्यूडी ने ईएसआई को हैंडओवर कर दिया है।

शिमला/नाहन : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में नवनिर्मित ESIC अस्पताल का 31 मई को सुबह 11 बजे केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डा. मनसुख मांडविया उदघाटन करेंगे। ये अस्पताल झीड़ीवाला में बना है।

30 बैडेड अस्पताल का निर्माण कार्य इसी साल मार्च में पूरा हुआ है, जिसे सीपीडब्ल्यूडी ने ईएसआई को हैंडओवर कर दिया है। अस्पताल परिसर 16 बीघा एरिया में बना हुआ है। यहां तीन मंजिला अस्पताल भवन पूरी तरह बनकर तैयार है, जिसे भविष्य में 100 बैडेड किया जाएगा। ये प्रदेश का दूसरा अस्पताल होगा।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी के संयुक्त निदेशक धर्मवीर सिंह ने बताया कि भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री के साथ-साथ कई अन्य प्रतिष्ठित मंत्री, विभिन्न सरकारी विभागों के सचिव और अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:  प्रसिद्ध ज्योतिषी और धर्मगुरु पंडित सोमदत्त गिरि जी महाराज का निधन, पैतृक गांव में अंत्येष्टि

अस्पताल में शुरू हुई सेवाएं
जानकारी के अनुसार अस्पताल में एमएस डॉ. सुनील शर्मा के अलावा 4 चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है। इनमें एक सामान्य शल्य चिकित्सक, एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, एक सामान्य मेडिसिन चिकित्सक और एक अन्य डॉक्टर शामिल हैं।

इसके अलावा फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर समेत अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की भी यहां तैनाती हो चुकी है। भविष्य में रोगियों की संख्या के अनुसार अस्पताल की सेवाओं में विस्तार किया जाएगा। इस अस्पताल की लंबे समय से मांग चली आ रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। इससे उद्योगपतियों में भी खुशी का माहौल है।

एक लाख से ज्यादा श्रमिकों को मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
इस अस्पताल में औद्योगिक क्षेत्रों में काम कर रहे एक लाख से ज्यादा श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। कालाअम्ब में 300 के आसपास छोटे बड़े उद्योग चल रहे हैं। वहीं, पांवटा साहिब में भी इतने ही उद्योग चल रहे हैं। कुल मिलाकर जिला सिरमौर में 750 के करीब उद्योग संचालित हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मिले टीबी के 18 नए रोगी, इन लक्षणों वाले लोग जरूर करवा लें अपनी जांच

इन उद्योगों में हजारों कामगार कार्यरत हैं। हादसों की दृष्टि से भी ये दोनों औद्योगिक इलाके काफी संवेदनशील हैं। इस अस्पताल में स्थानीय लोगों को भी सेवाएं उपलब्ध होगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More