HomeHimachalSirmaur1438 वोट लेकर रणधीर सिंह ने मारी बाजी, मानगढ़ वार्ड से पंचायत...

1438 वोट लेकर रणधीर सिंह ने मारी बाजी, मानगढ़ वार्ड से पंचायत समिति सदस्य चुने गए

पंचायत समिति पच्छाद के वार्ड नंबर-3 मानगढ़ से रणधीर सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। मतगणना के बाद जारी परिणामों के अनुसार रणधीर सिंह को 1438 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र सिंह को 627 मत मिले।

सराहां : पंचायत समिति पच्छाद के वार्ड नंबर-3 मानगढ़ से रणधीर सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। मतगणना के बाद जारी परिणामों के अनुसार रणधीर सिंह को 1438 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र सिंह को 627 मत मिले।

निर्वाचन परिणाम के अनुसार कुल 2065 वैध मत पड़े। इनमें रणधीर सिंह को 1438 और राजेन्द्र सिंह को 627 मत प्राप्त हुए। इस तरह रणधीर सिंह ने 811 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

चुनाव में कुल 2138 मत डाले गए थे। इनमें 37 मत अवैध घोषित किए गए, जबकि 36 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी घोषणा के अनुसार ग्राम धार भाड़ेंजी, डाकघर जयहर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर निवासी रणधीर सिंह को विधिवत निर्वाचित घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें:  इंटरनेशनल यूथ कॉन्क्लेव: ओडिशा में हिमाचल प्रदेश को पहला पुरस्कार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More