HomeHimachalहिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, एक घायल,...

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, एक घायल, मची चीख पुकार

बताया जा रहा है कि सभी कामगार थे। अभी फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह 9 बजे में आसपास एक पिकअप नंबर PB02-EG-4543 टैंट का सामान लेकर लुधियाना से IIT कमांद की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी कटौला पुल पर पहुंची तो पुल की रेलिंग के साथ टकरा गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल मंडी लाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी कामगार थे। अभी फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें:  चाकू की नोक पर बद्दी में दिनदहाड़े लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश तेज

हादसे के वक्त गाड़ी में 6 लोग सवार थे। इनमें सुखविंद्र सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी लुधियाना (पंजाब), उमेश कुमार पुत्र राजा राम जीटी रोड़ प्रतापनगर अमृतसर (पंजाब), सागर पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांव व डाकघर फिरोजपुर, जिला अमृतसर (पंजाब) के अलावा 2 अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इन दोनों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जबकि गाड़ी चालक दलजीत पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव मलिया, जिला तरनतारण (पंजाब) घायल हुआ है, जिसका जोनल अस्पताल मंडी में ईलाज चल रहा है।

उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने सड़क हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  HRTC अब बसों में ढोएगा कूरियर पार्सल, DTDC से समझौता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More