HomeHimachalSolanवर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में हिमाचल का शानदार प्रदर्शन, जीत लाए 6 मेडल,...

वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में हिमाचल का शानदार प्रदर्शन, जीत लाए 6 मेडल, बढ़ाया देश का मान

वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स- 2025 में हिमाचल प्रदेश के कुल 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

सोलन : सुपर मास्टर्स गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन (इंडिया) के सीईओ विनोद कुमार ने कहा कि वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स -2025 का आयोजन ताईपे (ताईवान ) में 17 से 30 मई तक हुआ। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के एथलीट ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 6 मेडल जीते। विनोद कुमार रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में देश ने कुल 32 मेडल जीते, जिसमें हिमाचल प्रदेश के खिलाडिय़ों ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल के खिलाड़ियों ने पहली बार वर्ल्ड मास्टर्स में भाग लिया। ताइपे में आयोजित मास्टर्स गेम्स- 2025 में 109 देशों के 25 हजार खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें:  जितेंद्र मर्डर केस : हत्या में इस्तेमाल कार बरामद, मृतक का लैपटॉप और मोबाइल भी मिला

हिमाचल के इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल
वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स- 2025 में हिमाचल प्रदेश के कुल 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें कांगड़ा के रणवीर सिंह ने कराटे प्रतियोगिता के अपने आयु वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा कांगड़ा के डॉ. अश्विनी कुमार ने हैमर थ्रो और शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीते।

इसी प्रकार कुल्लू के किशन लाल ने ट्रिपल जंप में सिल्वर मेडल और जैवलिन थ्रो में ब्रांज मेडल जीता। कांगड़ा के ही यशपाल सिंह राणा ने वैट लिफ्टिंग में ब्रांज मेडल जीत कर प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के सभी पदक विजेता खिलाड़ी जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:  भारतीय सेना में तैनात सिरमौर के जवान का निधन, 6 माह पहले बने थे बेटे के पिता, सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

विनोद कुमार ने कहा कि अप्रैल माह में हिमाचल के धर्मशाला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें देश के 4500 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 350 एथलीट थे। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का यह प्रयास है कि लोग स्वस्थ रहें। 30 साल से अधिक आयु वर्ग का कोई भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।

इस मौके पर सुपर मास्टर्स गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन (इंडिया) के निदेशक बक्शी चंद जसवाल, हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष अजय कंवर, जिला अध्यक्ष रजनीश कौशिक और प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य मोहन लाल और लोकेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  डीसी मुकेश रेपसवाल ने बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर का किया लोकार्पण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More