HomeHimachalसिरमौर के किक बॉक्सरों का हुनर, राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में 5 गोल्ड...

सिरमौर के किक बॉक्सरों का हुनर, राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में 5 गोल्ड समेत जीते 24 मेडल

जिला सोलन में आयोजित राज्यस्तरीय ओपन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिरमौर के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया...

सोलन/नाहन : मां शूलिनी मेला कमेटी सोलन और हिमाचल प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से जिला सोलन में आयोजित राज्यस्तरीय ओपन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिरमौर के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में सिरमौर ने 5 गोल्ड सहित कुल 24 मेडल हासिल किए। ये चैंपियनशिप अलग-अलग भार वर्ग में आयोजित की गई थी।

सिरमौर की माउंटेन मार्शल आर्ट डोजो नाहन और वर्ल्ड शोतोकन कराटे फेडरेशन (डब्ल्यू.एस.के.एफ.) के जिला सिरमौर के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई प्रवीण कुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप में सिरमौर के 24 किक बॉक्सरों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इसमें डोजो नाहन के 6 प्रतिभागियों अर्पण शर्मा व शिफा ने गोल्ड मेडल, आर्य शर्मा व रूद्राक्ष शर्मा ने सिल्वर और फराज व दिव्यांश शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर नाम रोशन किया।

ये भी पढ़ें:  घर पर चल रहा था अवैध नशे का कारोबार, माजरा पुलिस ने दबिश देकर दबोचा ये शख्स

इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास शिलाई की कुंजन नेगी, अंकिता व शिवानी ने गोल्ड, आरूषी, प्रिया, आरती, संतोष, अमृता, अर्चना व रूबल ने सिल्वर, साक्षी, मुस्कान, टीना, अनुष्का ठाकुर, कनिका, आरूषी, पायल व स्वाति ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर शिलाई क्षेत्र और जिला का नाम रोशन किया है। छात्रावास की सभी प्रतिभागियों ने इस उपलब्धि का श्रेय शिलाई क्षेत्र के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई वेद खिमटा को दिया।

सेंसई प्रवीण कुमार ने बताया कि मार्शल आर्ट के माध्यम से बच्चों को आत्मरक्षा के तौर तरीके सिखाए जा रहे हैं। ताकि, वह किसी भी चुनौती का सामना कर सकें। इसके लिए समय समय पर स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चे अपना हुनर दिखाने में सक्षम हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि छात्रावास के मुख्य प्रशिक्षक वेद खिमटा बालिकाओं को बेहतर तरीके से आत्मरक्षा का गुर सिखा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने उनको बधाई भी दी।

ये भी पढ़ें:  VIDEO: सिरमौर में भीषण अग्निकांड, गुर्जर समुदाय का डेरा चढ़ा आग की भेंट, राख हुई 15 झोपड़ियां, छिन गया 100 लोगों का आशियाना
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More