HomeHimachalSirmaurशिलाई में 12 बोतल देसी, पांवटा में 6 लीटर अवैध शराब के...

शिलाई में 12 बोतल देसी, पांवटा में 6 लीटर अवैध शराब के साथ 2 धरे

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई और पांवटा साहिब में अवैध शराब के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 2 लोगों को धर दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में शिलाई पुलिस ने गश्त के दौरान टिंबी से करीब एक किलोमीटर दूर अश्याडी सडक NH 707 पर नीता राम (47) निवासी गांव सियारी, डाकघर टिंबी, तहसील शिलाई के कब्जे से 12 बोतलें देसी शराब कांच मार्का हिम संतरा बरामद की है।

एक अन्य मामले में पुलिस थाना माजरा की टीम थाना प्रभारी के नेतृत्व में शहीद स्मारक चौक पुरुवाला सडक पर मौजूद थी। इस बीच टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव संतोषगढ में प्रीतम सिंह अपने घर पर अवैध शराब (कच्ची) का धंधा करता है।

ये भी पढ़ें:  Shri Renukaji : जरा संभलकर, यहां कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

लिहाजा, पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर प्रीतम सिंह के आंगन में तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 लीटर शराब बरामद की। इस पर आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना माजरा में Excise Act के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More