HomeSportsसिरमौर के अनिल जस्टा का प्रो कबड्डी लीग में चयन, 78 लाख...

सिरमौर के अनिल जस्टा का प्रो कबड्डी लीग में चयन, 78 लाख में U Mumba टीम का बने हिस्सा

ये पहला मौका है जब उनका ये सफर प्रोफेशनल कबड्डी के बड़े मंच तक पहुंचा है।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र के अनिल जस्टा को U Mumba ने प्रो कबड्डी लीग (PKL) सीजन 12 की नीलामी में 78 लाख की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। अनिल जस्टा जिला सिरमौर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र की रोनहाट उपतहसील के जासवी गांव के रहने वाले हैं। उनके चयन से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

अनिल जस्टा ने अपने कबड्डी सफर की शुरुआत गांव की गलियों से की थी। आज वह प्रोफेशनल कबड्डी के सबसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। अनिल की रेडिंग तकनीक, गति और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता उन्हें एक बेहतरीन रेडर बनाती है। ये पहला मौका है जब उनका ये सफर प्रोफेशनल कबड्डी के बड़े मंच तक पहुंचा है।

ये भी पढ़ें:  भू-तापीय ऊर्जा के दोहन से हरित हिमाचल के लक्ष्य को मिलेगा बल : CM सुखविंद्र सुक्खू

अनिल ने गत माह हरिद्वार में हुई युवा सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसने वह कई प्रो टीमों की नजर में आया। अब यू मुंबा ने उन पर बड़ा दांव खेलते हुए उन्हें 78 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।

अनिल के परिवार में उनकी इस उपलब्धि पर खुशी की लहर है। अनिल के पिता मोहन सिंह ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। अनिल के दादा बंसी राम अपने पोते की इस उपलब्धि से भावुक हो गए और उनके आंसू छलक पड़े। अनिल ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला शिमला के कोच सुरेंद्र को दिया है, जिन्होंने उन्हें कबड्डी के लिए प्रशिक्षित किया। अनिल के दो भाई सेना में हैं।

ये भी पढ़ें:  स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंधः मुख्यमंत्री

सोशल मीडिया पर अनिल की इस उपलब्धि को लेकर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। अनिल ने कहा कि यह उनके लिए सपने जैसा है और वह यू मुंबा का आभार प्रकट करते हैं। वह इस मौके को पूरी तरह से सार्थक करने का प्रयास करेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More