HomeHimachalSirmaurविश्व पर्यावरण दिवस पर त्रिलोकपुर रेंज में चला वृक्षारोपण अभियान, 100 किलो...

विश्व पर्यावरण दिवस पर त्रिलोकपुर रेंज में चला वृक्षारोपण अभियान, 100 किलो कचरा भी लगाया ठिकाने

इस मौके पर वन विभाग ने लोगों से पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूक किया।

नाहन : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन मंडल नाहन के तहत आने वाली त्रिलोकपुर रेंज में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण के साथ साथ सफाई अभियान भी चलाया गया।

इस मौके पर वन कर्मियों के साथ साथ स्थानीय लोगों और उद्यमियों ने हिस्सा लिया। रेंज अफसर हर्षवर्धन की अगुवाई में मैनथापल बीट में सरकारी भूमि के साथ साथ ग्लोबल इंडस्ट्रीज में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

इस दौरान जगह-जगह आंवला, भेड़ा, अर्जुन, कचनार, इमली और खैर प्रजातियों के 50 वृक्ष लगाए गए। इस मौके पर वन विभाग ने लोगों से पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूक किया।

ये भी पढ़ें:  ऐतिहासिक चौगान में 23 को होगा 'गुरमत समागम', महान पंथक हस्तियां गुरबाणी कीर्तन से संगत को करेंगी निहाल

कार्यक्रम में बीओ जमील खान, फोरेस्ट गार्ड नायब सिंह के साथ साथ 80 के करीब लोगों ने हिस्सा लेकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इसके साथ साथ बकारला में महिलाओं ने 100 किलोग्राम प्लास्टिक युक्त कचरा इकट्ठा किया। इस अभियान में दर्जनों महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More