HomeHimachalSirmaurक्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं में रोपे फलदार और फूलदार...

क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं में रोपे फलदार और फूलदार पौधे

धौलाकुआं में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में धौलाकुआं व आसपास के क्षेत्रों के किसानों ने भाग लिया। 

नाहन : क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में धौलाकुआं व आसपास के क्षेत्रों के किसानों ने भाग लिया।

इस मौके पर अनुसंधान केंद्र की सह निदेशक डॉ. प्रियंका ठाकुर ने किसानों को पर्यावरण संरक्षण संबंधी जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को फूल और बांस के पौधों को लगाने व उनसे होने वाले लाभों के बारे में भी बताया।

इस दौरान एक पेड़ मां के नाम थीम पर 30 पेड़ अमरूद (अलाहाबादी सफेदा, ललित, श्वेता, एल- 49, हिसार सफेदा, सीडलेस), 20 पेड़ बांस (काला, बुद्धा, गोल्डन, धारीधार और 15 प्रकार के बांस) व फूल (हमेलिया पेटेंस, जट्रोफा पांडुरीफोलिआ) के पौधे रोपित किए गए।

ये भी पढ़ें:  त्रिलोकपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, मेले में जा रहे व्यक्ति की गई जान, चालक घायल

इस अवसर पर फल वैज्ञानिक डॉ. शिल्पा ने अमरूद के फलों के पोषक तत्वों और पौधों के औषधीय गुणों की महत्वता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान राकेश कुमार क्षेत्र सहायक, रोहित कुमार लैब सहायक समेत ऑफिस व फील्ड कर्मचारियों के अलावा किसान मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More