HomeAccidentहिमाचल में हाईवे पर चट्टानें गिरने से चपेट में आई टेंपो ट्रैवलर,...

हिमाचल में हाईवे पर चट्टानें गिरने से चपेट में आई टेंपो ट्रैवलर, कई यात्रियों को चोटें VIDEO

हादसे के बाद भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए और पुलिस को भी सूचना दी गई।

मंडी : मंडी-अटारी हाईवे पर रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। चंडीगढ़ से एक टेंपो ट्रैवलर जैसे ही सुबह पांच बजे के आसपास पारच्छु ढांक के समीप पहुंची तो ऊपर से अचानक भारी भरकम मलबा और चट्टानें हाईवे पर गिर गईं।

इस बीच एक चट्टान टेंपो ट्रैवलर से भी टकरा गई और इससे गाड़ी पलट गई। गनीमत ये रही कि गाड़ी सड़क पर ही पलटी। इसके नीचे ढांक थी। हादसे के दौरान गाड़ी में चीख पुकारें मच गईं। यदि गाड़ी ढांक में लुढ़कती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जालंधर-मंडी-अटारी वाया धर्मपुर कोटली NH-03 पर चौड़ा करने के लिए कटाई का कार्य चला हुआ है। हादसे वाली जगह पर भी कटाई की गई है।

ये भी पढ़ें:  एक्सपोजर विजिट : दिव्यांग निहारेंगे दिल्ली, पार्लियामेंट सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का करेंगे भ्रमण

हादसे के बाद भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए और पुलिस को भी सूचना दी गई। दुर्घटना के वक्त गाड़ी में 11 लोग सवार थे। इसमें कुछ लोगों को चोटें आईं हैं। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More