HomeHimachalSirmaur4.03 करोड़ की लागत से बनी धीड़ा-नियोंण सड़क का लोकार्पण VIDEO

4.03 करोड़ की लागत से बनी धीड़ा-नियोंण सड़क का लोकार्पण VIDEO

इस दौरान विधायक सोलंकी ने धीड़ा से लेकर नियोंण तक 7 किलोमीटर का सफर एचआरटीसी की बस में ही तय किया।

नाहन : स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने रविवार को धीड़ा से मोरियों-नदाली-नियोंण सड़क का लोकार्पण किया। इस सड़क का निर्माण 4.03 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस दौरान वर्षों पुरानी सड़क की मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों में भी खुशी का माहौल देखा गया तो लोग विधायक की सादगी देख उनके मुरीद भी हुए।

इस सड़क सुविधा से संबंधित क्षेत्र के करीब 10 से 12 गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी ने इस सड़क पर एचआरटीसी की बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात यह भी रही कि इस दौरान विधायक सोलंकी ने धीड़ा से लेकर नियोंण तक 7 किलोमीटर का सफर एचआरटीसी की बस में ही तय किया।

ये भी पढ़ें:  राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए सिरमौर की टीम रवाना, इन स्कूलों के प्रतिभागी दिखाएंगे प्रतिभा
HRTC की बस में सफर करते नाहन के विधायक अजय सोलंकी।

लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि उन्हें श्रेय लेने में कोई रूचि नहीं है। यह सड़क लोगों के सहयोग और आशीर्वाद का ही परिणाम है। उन्होंने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया।

विशेषकर उन ग्रामीणों का, जिन्होंने इस सड़क सुविधा के लिए निस्वार्थ भाव से अपनी जमीन दान की। उन्होंने कहा कि सड़क के बनने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है और क्षेत्र में विकास की एक नई राह भी प्रशस्त हो पाई है।

विधायक ने बताया कि यह सड़क विधायक प्राथमिकता की द्वितीय चरण योजना में शामिल की गई है, जिसकी स्वीकृति और बजट का प्रावधान शीघ्र किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में इस सड़क को और अधिक बेहतर बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  सभी जिलावासी 13 अगस्त को लें नशा मुक्त भारत की ई-शपथ : डीसी

इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा गया। इस मौके पर एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आलोक जनवेजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More